Press "Enter" to skip to content

शराबबंदी को लेकर स्कूली बच्चों ने किया आह्वान

बंद करो गंदा व्यापार 

शिवपुरी। नशे के रूप में पहचाने जाने वाली शराब बंदी को लेकर गीता पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अनूठा प्रदर्शन किया एक शराब की बोतल की आकृति बनाकर आह्वान किया कि बंद करो गंदा व्यापार। यहां इन बच्चों का संदेश था कि एक ओर हमें वर्तमान हालातों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, बिजली, पानी जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं से जूझना पड़ रहा और न्याय के लिए तरस रहे है ऐसे में जन-जन से आह्वान करते हुए कहा गया है कि आप हमारी सोसायटी को गटर मन बनाईये। इस संवेदनशील संदेश का तारतम्य यही है कि बच्चे भी शराबखोरी से परेशान है और वह इसे बंद करने की मांग कर रहे है। इन बच्चों में इस संदेश का यह ख्याल कैसे आया इसका उल्लेख करते हुए गीता पब्लिक स्कूल के संचालक पवन शर्मा बताते है कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब बच्चे अपने घर को जाते है तो उन्हें अपने घर के पहुंच मार्ग में मंदिर-मस्जिद कम बल्कि शराब की दुकानें अधिक मिलती है ऐसे में बच्चों के मन में यह ख्याल आया कि वह शराबबंदी का विरोध करना चाहते है तो इस अनेूठी कलाकृति को बनाकर उन्होंने यह संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस कलाकृति में गीता पब्लिक स्कूल करीब दो हजार बच्चों व स्टाफ ने भाग लिया और बंद करो गंदा व्यापार शब्द की व्याख्या बनाते हुए शराब की एक बड़ी बोतल का निर्माण किया ताकि लोग शराब से दूर होकर इससे निजात पा सके। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!