Press "Enter" to skip to content

करैरा सर्वे – जानें जनता विधायक के तौर पर किस चेहरे को कर रही सबसे ज्यादा पसंद..?

शिवपुरी। जिले में पांचों विधानसभा सीटों पर आमचुनाव अपने पूरे शबाब पर है, करैरा विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी रोचक नजर आ रहा है। इसका कारण है कि यहां पर मुकाबला चतुष्कोणीय बन गया है। हमने किया है अपनी तरफ से सटीक और विश्वसनीय सर्वे। आज हम आपको विधानसभा चुनाव के परिणामों से पहले बताएंगे कि जनता का मूड़ क्या है। विधायक के तौर पर जनता सबसे ज्यादा किस चेहरे को पसंद कर रही है। 
हमारी टीम द्वारा करैरा विधानसभा क्षेत्र के करैरा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की गई तो जनता खुलकर अपनी राय सामने रख रही थी। जनता भाजपा के कार्यकाल से काफी असंतुष्ट दिखाई दे रही है। वर्तमान में करैरा से विधायक शकुंतला खटीक हैं, लोगों में भले ही उनका विरोध हो, लेकिन जनता कांग्रेस से रुष्ट नजर नहीं आ रही है। सर्वे के दौरान जो आंकड़े निकलकर सामने आ रहे हैं उसके अनुसार जनता कांग्रेस से प्रत्याशी जसमंत जाटव को सबसे अधिक पसंद कर रही है। क्षेत्र में जसमंत का बड़ा जनाधार सामने आ रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर बात करें तो सपाक्स प्रत्याशी रमेश खटीक का नाम सामने आ रहा है। भाजपा द्वारा एससीएसटी एक्ट में किए गए संशोधन के विरोध से उपजी सपाक्स पार्टी के समर्थन में एक बड़ा वर्ग सामने आ रहा है। क्षेत्र में रमेश खटीक के समर्थन में सपाक्स का वोट बैंक तो आ ही रही है, साथ ही रमेश खटीक स्थानीय प्रत्याशी के साथ-साथ भाजपा के टिकिट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे और टिकिट कटने के बाद उन्होंने भाजपा छोड़कर सपाक्स पार्टी का दामन थाम लिया था, वहीं भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाएंगे यह तो निश्चित ही है। तीसरे स्थान पर बसपा के प्रागीलाल जाटव का नाम सामने आ रहा है। कांग्रेस से भी जाटव प्रत्याशी होने के कारण बसपा प्रत्याशी का नाम पीछे आ गया है। क्योंकि जाटव वोट बैंक का धु्रवीकरण हुआ है। वहीं चौथे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक का नाम आ रहा है। भाजपा प्रत्याशी को क्षेत्र में खासा विरोध झेलना पड़ रहा है। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो भाजपा के कुछ बड़े नेता भी नहीं चाहते कि राजकुमार खटीक जीतें। इसका मुख्य कारण माना जा रहा है कि यदि राजकुमार खटीक जीतते हैं तो कुछ नेताओं की क्षेत्र में नेतागिरी खत्म हो सकती है। खासबात यह है कि राजकुमार खटीक न तो स्थानीय प्रत्याशी हैं और न ही उनका खुद का क्षेत्र में कोई जनाधार। 
इस प्रकार हमारी सर्वे रिपोर्ट के अनुसार पहला स्थान जसमंत जाटव, दूसरा रमेश खटीक, तीसरा प्रागीलाल जाटव और चौथा राजकुमार खटीक का नाम सामने आ रहा है। यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि हमारे द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जनता से संपर्क के बाद जो आंकड़ेे सामने आए हैं उसी के अनुसार पूरा विश£ेषण है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!