खोड। खोड़ चौकी पुलिस ने मुखबिर की
सूचना पर से कच्ची शराब का अवैध विक्रय करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर
आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
खोड़ चौकी प्रभारी
विनोद गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर विजयपुर और गणेशखेड़ा
के बीच से शीला पत्नी संतोष कंजर उम्र 50 वर्ष निवासी विजयपुर के कब्जे से
कच्ची शराब से भरी दो कट्टियां जब्त की, जिसमेंं 10 लीटर शराब भरी हुई थी।
पकड़ी गई शराब की कीमत एक हजार रुपए आंकी गई।





Be First to Comment