सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में 25 वर्षीय एक महिला की जरूरत
से अधिक प्रोटीन लेने की वजह से मौत हो गई। वह शेक के रुप में सप्लीमेंट्स
और प्रोटीन पैक्ड फूड लेती थी।
महिला की पहचान मीगन हेफोर्ड के नाम से की गई है। उसे अपने अपार्टमेंट में बेहोशी की हालत में पाया गया था।
अस्पताल
में उपचार के दौरान हेफोर्ड को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया
और इसके दो दिन बाद उनकी मौत हो गई। हेफोर्ड की मौत के बाद डॉक्टरों ने
पाया कि उनकी मौत यूरिया साइकिल डिसऑर्डर नाम की एक दुर्लभ स्थिति के कारण
हुई है, जो शरीर में प्रोटीन के तोड़ने को प्रभावित करती है।
क्या है यूरिया साइकिल डिसऑर्डर
जब
कोई व्यक्ति प्रोटीन खाता है, तो शरीर मैक्रोन्यूट्रिएंट को उसके बिल्डिंग
ब्लॉक्स (अमीनो एसिड) में तोड़ता है। सिनसिनाटी चिल्ड्रंस हॉस्पिटल मेडिकल
सेंटर के मुताबिक, शरीर अपनी जरूरत के अमीनो एसिड का यूज करने के बाद बचे
हुए अमीनो एसिड को नाइट्रोजन में बदल देता है। बाद में शरीर इसे बाहर कर
देता है।
नाइट्रोजन को शरीर से निकालने के लिए एंजाइम इस केमिकल को
यूरिया में बदल देता है। यह पदार्थ तब व्यक्ति के मूत्र के जरिये शरीर से
बाहर निकल जाता है। इस प्रक्रिया को ही यूरिया साइकिल के नाम से जाना जाता
है।
जेनेटिक एंड रेयर डिजीज इंफॉर्मेंशन सेंटर के मुताबिक जब किसी
व्यक्ति में यूरिया साइकिल डिसऑर्डर होता है, तो शरीर नाइट्रोजन को यूरिया
में नहीं बदल पाता है। ऐसा होने पर नाइट्रोजन व्यक्ति के शरीर में अमोनिया
के रूप में बनने लगता है। यह बेहद जहरीला सब्सटेंस होता है। रक्त में बहुत
अमोनिया की मात्रा होने पर दिमाग को क्षति होती है और व्यक्ति कोमा में जा
सकता है या उसकी मौत भी हो सकती है।
अधिक प्रोटीन शेक लेते हैं, तो हो जाएं सावधान
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News





Be First to Comment