![]() |
| खराब ट्रांसफार्मर को हटाती क्रेन मशीन |
तीन-चार दिनों से हो रही जबरदस्त कटौती , दिन-दिन भर लाइट गायब
सचिन मोदी, खनियांधाना , नगर की बीस हजार की आबादी सहित आस पास के करीब 40 गांवो की विद्युत व्यवस्था पिछले तीन-चार दिनों से ठप पड़ी हुई है । हालत इतने खराब है कि दिन दिन भर तो लाइट आती ही नहीं है और रात में भी कई बार आती जाती है जिससे इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में आमजन भारी परेशान हो रहे हैं । जानकारी के मुताबिक खनियाधाना की पौठयाई स्थित विद्युत मंडल कार्यालय पर लगा बड़ा ट्रांसफार्मर फुंक गया है जिससे नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो चुकी है नगर की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दूसरे फीडर से मात्र रात में बिजली जोड़ दी जाती है ताकि लोग चैन की नींद सो सके लेकिन दिन दिन भर बिजली नहीं रहने से जहां सरकारी कार्यालयों सहित दुकानों का कारोबार ठप पड़ा हुआ है वहीं दूसरी ओर आम जनता भी इन दिनों पड़ रही सर्दी गर्मी के कारण परेशान हो रही है ।
विभाग के अधिकारियों से चर्चा करने पर बताया की इतना बड़ा ट्रांसफर ग्वालियर संभाग में कहीं नहीं होने पर भोपाल से मंगाया गया है जो एक-दो दिन में आ जाएगा इसके बाद ही नगर की विद्युत व्यवस्था सुचारु रुप से चल सकेगी । आज हम पुराने ट्रांसफार्मर को क्रेन मशीन के द्वारा निकलवा रहे हैं तथा लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए हमारी कोशिश रहती है कि रात्रि के समय बिजली बनी रहे ।
इनका कहना है
नगर सहित आसपास के 40 ग्रामों को विद्युत सप्लाई करने वाला बड़ा टेल ट्रांसफार्मर फुंक गया है जो एक-दो दिन में ही बदला जा सकेगा तब तक लोगों को परेशानी निश्चित होगी
राहुल तिवारी
जेई , विद्युत मंडल , खनियांधाना








Be First to Comment