Press "Enter" to skip to content

दहेज लोभियों की प्रताडऩा के चलते की थी कल्पना ने आत्महत्या

जांच के बाद पति, सास व ननद पर केस दर्ज

शिवपुरी। करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्लारपुर में 7 मई को दोपहर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।  पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया था, लेकिन मृतिका के परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की थी। जिस पर एसडीओपी करैरा अनुराग सुजानिया द्वारा मामले की जांच की गई। जांच के बाद पुलिस ने पति, सास, ननद के खिलाफ दहेज एक्ट व आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का केस दर्ज कर लिया है। ,
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्पना पत्नी अंगद लोधी उम्र 21 वर्ष निवासी सिल्लारपुर की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा लेकिन बाद में महिला का पति अंगद लोधी, सास गुड्डी बाई, ननद रामकुमार लोधी निवासी सिल्लारपुर महिला को दहेज लाने के लिए प्रताडि़त करने लगे। कुछ दिन तक तो मामला यूं ही चलता रहा लेकिन जब महिला पर दहेज के लिए ज्यादा दबाव मनाने लगे तो महिला ने दहेज लाने से मना कर दिया जिससे आए दिन पति, सास व ननद महिला की मारपीट करने लगे। इससे तंग आकर महिला ने 7 मई को दोपहर 12 बजे जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उस समय मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मामले में जांच एसडीओपी करैरा अनुराग सुजानिया द्वारा की गई उन्होंने जांच में पाया कि महिला को पति, सास, ननद के द्वारा दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था तथा उसकी मारपीट की जाती थी। जिसके बाद तीनों पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!