शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अटारई में गांव के ही दो युवकों ने एक बो की मारपीट कर दी। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आई मां को भी दोनों युवकों ने गालियां दी। मारपीट का कारण सड़क पर बच्चा साइकिल चला रहा था जिसे चलाने से युवकों ने मना किया और मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
गोरी बाई पत्नी भूरा कुशवाह 35 वर्ष निवासी ग्राम अटारई ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि बीते रोज दोपहर के समय उसका बच्चा सड़क पर साइकिल चला रहा था उसी वक्त गांव के दो लोग कल्ला यादव व रामकुमार यादव ने उसे साइकिल चलाने से मना किया और बच्चो के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। मां को जब पता चला तो वह अपने बच्चो को बचाने के लिए पहुंची जहां आरोपियों ने बच्चों की मां के साथ भी गाली-गलौज कर दी व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। जिसके बाद महिला थाने आई और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment