jabalpur
तापमान
अधिकतम – 23.5
न्यूनतम – 9.7
नमी
सुबह – 60
शाम – 48
हवाएं – 4 किलोमीटर उत्तरी
संभावना – मौसम शुष्क रहेगा
उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ते ही पारा थोड़ा और नीचे आ गया। वहीं दिन में ठंडी हवाएं सिहरन पैदा कर रही थीं। पूरे समय हवाओं में ठंडक बनी रहने से लोगों को गरम कपड़ों की जरूरत महसूस हुई। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड और बढ़ेगी क्योंकि हवाओं की रफ्तार तेज हो गई है। मंगलवार की रात का पारा भी गिरने की संभावना है।
पारा पिछले तीन दिनों से 10 डिग्री के आसपास ही ठहरा हुआ है। इसी वजह से ठंड में घट-बढ़ हो रही है। मंगलवार को दिन में अचानक ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर से चली ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गरम कपड़े पहनने पड़े। यह असर शाम को भी रहा। इसका कारण उत्तर की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं की रफ्तार बढ़ना बताया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड अभी और असर दिखाएगी क्योंकि बर्फबारी बंद नहीं हो रही है, जैसे ही हवाओं की रफ्तार और तेज होगी ठंड भी और तेज हो जाएगी।




Be First to Comment