Press "Enter" to skip to content

कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र की लचर व्यवस्थाओ को लेकर जन सुनवाई में की शिकायत

कोलारस। कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में हालत बद से बदत्तर होते हुये दिखाई दे रहे है। दिन में ही जब स्वास्थ्य सेवाये ठप्प पडी रहती है तो फिर रात्री में क्या हाल होता होगा। रात्री के समय डयूटी पर तैनात चिकित्सक डयूटी पर नही रहते और अपने घरो में ही मरीजों को देखते है। इतने बडे अस्पताल में एक चौकीदार और एक नर्स डयूटी पर रहती है परन्तु यह भी अपने अपने रूमो में जाकर सो जाते है। जिसके चलते कोलारस सहित ग्रामीण अंचलो से आने बाले मरीज परेशान होते है। यदि मरीजो को चिकित्सक मिल भी जाते है तो वह मरीज को शिवपुरी के लिए रैफर कर देते है। कितने अवशोस बाली बाता है कि जहां मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री सहित प्रभारी मंत्री जो कि स्वास्थ्य मंत्री भी है आये दिन कोलारस क्षेत्र में दौरे कर रहे है। परन्तु जगतपुर में स्थित स्वास्थ्य केन्द्र की ओर किसी ने भी ध्यान नही दिया है। नगर के सत्ताधारी नेताओ के मूंह लगे चिकित्सक तक मौजूद नही रहते है। जब कोलारस में अस्पताल की यह हालत है तो फिर ग्रामीण अंचलो में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्रो की क्या हालत होगी। ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बत्स ने बीते रोज अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में चल रही जन सुनवाई में कोलारस के चिकित्सको की व्यवस्था सुधारने सहित रात्री में आने बाले मरीजो को चिकित्सक सहित स्टाप उपस्थित कराने की व्यवस्था को लेकर शिकायत की है। वह अब स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री को भी शिकायत करेगे। 

बॉक्स

एम्ब्यूलेंस से लेकर जननी एक्सपे्रस वाहन भरते है सवारियां

कोलारस अस्पताल में कहने को तो शासन ने सभी सुविधाये उपलब्ध कराई है यहां पर एम्ब्यूलेंस से लेकर जननी एक्सपे्रस वाहन उपलब्ध है। परन्तु इन वाहनो को चलाने बाले ड्राईवर आये दिन ए बी रोड पर सवारियां भरते हुये दिखाई देते है। समय पर यदि मरीज के परिजन फोन लगाते है तो यह फोन उठाते ही नही है। और यदि उठा भी लेते है तो कह देते है कि मैं अभी मरीज केो लेकर जा रहा हूँ। जननी एक्सपे्रस वाहन जिन लोगो के लगे हुये है यह प्रति माह ठेकेदार को बिल फर्जी तरीके से बना कर दे देते है और अपना कमीशन लेकर ठेकेदार भुगतान कर देते है। आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओ से बिलकुल भी लाभ नही हो रहा है। अधिकांश मरीजो से लेकर गर्भवती माताओ के परिजन प्राईवेट वाहनो से ही अपने घरो की ओर जाते है कोलारस अस्पताल में नस बंदी शिविर से लेकर अन्य कार्यक्रमो के समय प्राईवेट वाहनो का ताता अस्पताल के मैदान में लगा रहता है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!