Press "Enter" to skip to content

समाजसेवी रामजीलाल सेन का निधन, शोक संवेदनाएं 

शिवपुरी। सेन समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी रामजीलाल सेन का आज 85 वर्ष की उम्र में बीमारी के चलते निधन हो गया। श्री सेन पिछले दो माहा से बीमार  चल रहे थे। तभी से उनका इलाज चल रहा था। रात्रि में उन्हें उल्टियां हुईं और उनकी हालत बिगड़ गई। सुबह करीब 9:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जिनकी अंतिम यात्रा उनके निजनिवास शक्तिपुरम खुड़ा से निकाली गई और मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर समाजसेवी डॉ. रामकुमार शिवहरे, महेंद्र गोयल, ललित गोयल, तनुज गोयल, संपादक अशोक कोचेटा, रोहित मिश्रा, वीरेंद्र चौधरी, योगेश गुप्ता, धर्मेंद्र बाथम, सुरेश कुशवाह, विजय शर्मा, आनंद जाटव, नीरज जाटव, केपी परिहार, निखिल, राजकुमार शर्मा राजू, बंटी प्रजापति सहित अनेकों लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!