Press "Enter" to skip to content

दिग्विजय बोले- कमलनाथ वादे पूरे करें, ताकि बना रहे कांग्रेस पर भरोसा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि कमलनाथ अब करें वादा पूरा, ताकि जनता में कांग्रेस का विश्वास बना रहे।

मध्य प्रदेश की सियासी जंग फतह करने के बाद सत्ता की कमान कमलनाथ को सौंप दी गई है. अब सूबे के मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी ताजपोशी होने जा रही है. ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को विधायक दल का नेता चुनने के लिए जहां विधायकों को बधाई दी. वहीं, कमलनाथ को हर वादे को पूरा करने की याद भी दिलाई।

दिग्विजय से पहले शिवराज सिंह ने प्रदेश की सत्ता में वापसी करने वाली कांग्रेस को चुनावी वादा याद दिलाया जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि अगर 10 दिन में किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई तो हम मुख्यमंत्री बदल देंगे. शिवराज ने कहा कि अब कांग्रेस अपने वादे पूरे करे. मैं अब चौकीदारी करूंगा कि वे अपना वादा पूरा करते हैं या नहीं।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में सूबे की जनता से किसानों के कर्जमाफी से लेकर युवाओं को रोजगार देने का वादा सूबे की जनता से किया है. कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में कांग्रेस अगर सत्‍ता में आती है तो हर परिवार के एक बेरोजगार युवा को 10 हजार रुपये प्रति माह दिए जाने का वादा किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!