अमृतसर। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
ने कहा कि दीवाली तक तेल की कीमतों में कमी आएगी। पेट्रोलियम पदार्थों की
कीमतें अंतररराष्ट्रीय बाजार से रोजाना तय होती है। बीते दिनों अमेरिका में
आई बाढ़ के कारण 13 प्रतिशत तेल शोधन कम हुआ है, जिस कारण थोड़े दिनों में
कीमतें बढ़ी हैं।
प्रधान सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात
कर रहे थे। तेल कंपनियों की तरफ से अधिक मुनाफा कमाए जाने पर पूछे गए सवाल
पर प्रधान ने स्पष्ट किया कि तेल कंपनियां सरकारी हैं। इसमें सब कुछ
पारदर्शी है। जो भी वह मुनाफा कमाती हैं वह सरकार की तरफ से जन कल्याण के
कामों पर खर्च किया जाता है।
पेट्रोलियम उत्पाद को जीएसटी के तहत लाए
जाने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मेरा मानना है कि पेट्रोल-डीजल
पर जीएसटी लागू होना उपभोक्ता के पक्ष में रहेगा। उम्मीद है कि जल्द ही
सारे प्रदेश व जीएसटी काउंसिल सहमति से पेट्रोलियम पदार्थ को अपने अधीन ले
लेंगे।
दिवाली तक कम हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम कम.. धर्मेंद्र प्रधान
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- व्हाट्सएप हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: फर्जी महिला अकाउंट से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- पाली घाटी में गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित, मंदिर से टकराकर हुआ ध्वस्त; बड़ा हादसा टला, खोड़ उपार्जन केंद्र से जा रहा था ट्रक / Shivpuri News
- टीआई ब्रजमोहन रावत के फार्म हाउस में लाखों की चोरी: खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, कैमरे का एंगल बदलकर वारदात; सोने के आभूषण भी चोरी / Shivpuri News
- 18 घंटे में चोरी का खुलासा: नरवर पुलिस ने आरोपी दबोचा, चांदी के जेवर बरामद / Shivpuri News
- नया अमोला में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल जब्त, एसडीएम-एसडीओपी की संयुक्त कार्रवाई, असली-नकली की जांच जारी / Shivpuri News





Be First to Comment