सर्वहारा वर्ग की पहचान बने कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा

शिवपुरी। विधानसभा शिवपुरी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया के समक्ष कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा सर्वहारा वर्ग की पहचान बन गए हैं। प्रतिदिन समस्त समाजों के साथ मिलनसार व्यवहार और अपनत्व का भाव छोड़ते हुए वह घर-घर जनसंपर्क कर रहे हैं जिसमें उनके साथ कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता भी घर-घर दस्तक देकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। इन हालातों की परिकल्पना की जाए तो निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि आज के समय में शिवपुरी विधानसभा के वह मतदाता जो प्रदेश के घोषणावीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं से दूर होकर आज युवा कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा को अपना समर्थन दे रहे हैं। यह हालात हमें बताते हैं कि शिवपुरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समक्ष कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा सर्वहारा वर्ग में अपनी खासी पहचान बनाने में लगे हुए हैं।