Press "Enter" to skip to content

धूमधाम से निकाली भगवान जिनेन्द्र देव की शोभायात्रा रभगवान आदिनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा वातावरण

पोहरी
जैन समाज के पर्युषण पर्व बड़े ही धूम धाम से व हर्षाल्लास के साथ मनाए
गये। श्री 1008 आदिनाथ दिंगम्बर जैन मंदिर किले अंदर व श्री 1008 चंदप्रभु
जिनालय पर पर्युषण पर्व में भक्त भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। भगवान
जिनेंद्र देव की शोभायात्रा से पहले जैन समाज की युवा टीम अमित जैन, लाली,
हितेश जैन, राहुल जैन द्वारा नगर के जैन समाज के सभी घरों जैन धर्म की धर्म
ध्वज लगाई गई। जय स्तंभ चौराह पर भी चारो ओर धर्म ध्वज लागेयी गयी। स्वागत
दरवाज़े बनाये गए।
प्रेस को जारी विज्ञप्ती में योगेन्द्र जैन
पत्रकार ने बताया कि श्री 1008 आदिनाथ दिंगम्बर जैन मंदिर में श्री
जिनेन्द्र देव की शोभायात्रा में सुबह से ही मंदिर जी में भक्तों का तांता
लगाना शुरू हो जाता है। सर्व प्रथम भगवान जिनेन्द्र देव का अभिषेक भक्तों
द्वारा भक्ति भाव से किया। विमान जी में पुजारियो द्वारा भगवान आदिनाथ की
प्रतिमा विराजमान करने के बाद भगवान के जयकारों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ
हुई। विमान जी में शिवपुरी जैन समाज के यूवा साथी सेवा दल वीर सेवा संघ
द्वारा दिव्य घोष के साथ शोभायात्रा के आये। भगवान की भक्ति के साथ
दिव्यघोष का प्रदर्शन किया गया। अलग अलग धुन में भगवान की भक्ति कर रहे थे
भगवान की शोभायात्रा नगर ने मुख्य मार्ग किले अंदर से प्रारंभ की गयी भगवान
श्री जिनेन्द्र देव में शोभायात्रा की जैन समाज द्वारा भगवान की आरती की
गई। शोभायात्रा में कोलारस व पोहरी के संगीत कर सुनील अरुण जैन पार्टी
द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गयी जल मंदिर रोड पर शोभायात्रा जब
पुहंची तो शोभायात्रा के कार्यक्रम किये जाते है कार्यक्रम स्थल पर भजनों
के साथ भगवान श्री जिनेंद्र देव के अभिषेक व शांति धारा का आयोजन किया गया।
बोली में समाजबंधुओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
कार्यक्रम
के दौरान विभिन्न बोलियां लगाई गई जिनमें पहले कलश सचिन कुमार जैन
अशोकनगर, दूसरा कलश महावीर प्रसाद विनोद कुमार जैन पोहरीं को, तृतीय कलश
महेश कुमार विनोद कुमार पोहरी,चतुर्थ कलश विनोद कुमार विपिन कुमार जैन
पोहरी, भगवान जिनेन्द्र देव की शांति धारा का सुखाराम अशोक कुमार जैन
पोहरीं को सौभाग्य प्राप्त प्राप्त फूल माला की बोली का सौभाग्य शिखर चंद
प्रमोद कुमार जैन पोहरी को प्राप्त हुआ। भगवान की आरती का सौभाग्य नीलम चंद
योगेन्द्र जैन पत्रकार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम स्थल पर भक्तो द्वारा
भजनों की प्रसुस्ति दी गयी कार्यक्रम का संचालन संगीतकार अरुण जैन,सुनील
जैन द्वारा किया गया।
स्वयं सेवक संघ व सिंधिया यूथ क्लव ने किया स्वागत
कार्यक्रम
स्थल से शोभायात्रा मैन बाजार में सिंधिया यूथ क्लव के अमन सिद्धिकी, शानू
काजी के साथी द्वारा शोभायात्रा में आये साथियो का स्वागत किया गया इसके
बाद आदर्श विद्यालय पर शोभायात्रा का स्वागत स्वयं सेवक संघ के संघ प्रचारक
के साथ आशु जैमिनी ,हेमन्त भार्गव,रामु सोनी, भारत गुप्ता,सोनू जैमिनी ने
अपने साथी के साथ किया गया पोहरी नगर में जैन समाज द्वारा जगह जगह
शोभायात्रा का स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा के दौरान समाज के महिला,
पुरष एवं बच्चों द्वारा भक्तिभाव से नृत्य किया गया।
शोभायात्रा में पुलिस व्यवस्था रही चुस्त
शोभायात्रा
के दौरान बड़ी संख्या श्रद्धालु शामिल हुए थे इसे देखते हुए पुलिस द्वारा
पूर्व से तैयारियां कर ली थीं। पोहरी एसडीओपी अशोक घनघोरिया के मार्गदर्शन
में हेमा गौतम द्वारा ट्रेफिक व्यवस्था को संभाला  जिससे आम नागरिकों को भी
किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!