आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली स्‍वर्णिम भारत पार्टी पर पोहरी SDM की कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

योगेन्द्र जैन, पोहरी। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। स्‍वर्णिम भारत पार्टी (S.B.I.) द्वारा रैली में 10 वाहन निकालने की परमिशन ली थी, लेकिन पार्टी द्वारा रैली में 13 वाहनों को शामिल किया गया। इस बात जानकारी जब प्रशासन को लगी तो, पोहरी एसडीएम मुकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ग्राम नानौरा रोड से तीन वाहनों को जब्त आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार लालशाह, नायब तहसीलदार आशीष यशवाल, रामनिवास धाकड़, टीआई पोहरी सुरेन्द्र सिंह सिकरवार, एसआई संजीव पवार आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें