Press "Enter" to skip to content

शादी के रंग में भंग पड़ा, तेज आंधी के कारण मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में टेंट ढहा, चार घायल

शिवपुरी। गांधी पार्र्क में आज मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित हो रहे विवाह समारोह में उस समय रंग में भंग पड़ गया जब वर और वधु पक्ष के लिए आवंटित टेंट में से एक तेज आंधी तूफान के कारण ढह गया जिससे टेंट में बैठे हुए चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक वृद्ध रतिराम जाटव की हालत गंभीर है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे में दो सगे भाई बल्लू शाक्य और लल्ला शाक्य भी घायल हो गए हैं। दोनों भाई विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधने जा रहे भरत शाक्य के सगे भार्ई है। हादसे के कारण विवाह समारोह कुछ समय रूका रहा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गांधी पार्र्क में आज 16 जोड़े परिणय सूत्र में बंधने जा रहे थे। घटना जिस समय घटित हुई उस समय मंच पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा आसीन थे। जबकि नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह घटना के कुछ समय पहले ही मंच से चले गए थे। दोपहर दो बजे के लगभग तेज आंधी तूफान आया और इसके कारण मंच के सामने लगा टेंट उखड़ गया और उसमें लगे लोहे के पार्ईप टेंट में बैठे लोगों पर गिर पड़े जिससे चार लोगों के सिर फूट गए। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा और नगर पालिका अधिकारी तथा कर्मचारी अस्पताल लेकर आए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!