Press "Enter" to skip to content

वनकर्मी पर लगे अवैध वसूली के आरोप, शराब के नशे में धुत्त होकर करता अभद्रता

मामला बडौदी के पास स्थित वन चौकी का
शिवपुरी। वन परिक्षेत्र शिवपुरी अंतर्गत बडौदी के पास स्थित वन चौकी पर तैनात वनकर्मी पर डंपर चालकों ने अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। डंपर चालकों की मानें तो वनकर्मी द्वारा यहां से निकलने वाले डंपर वालों से प्रति डंपर 100-100 रुपए वसूले जाते हैं। बताया जा रहा है कि उक्त वनकर्मी शराब के नशे में धुत्त रहता है और डंपर चालकों के साथ अभद्रता पर भी उतारू रहता है। जो डंपर चालक पैसे देने से इनकार करता है उसके साथ गाली गलौंच करते हुए अभद्रता की जाती है। वनकर्मी की अवैध वसूली से डंपर चालक परेशान है।

इनका कहना है

आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है, मामले की जांच कराई जाएगी।
डीएफओ शिवपुरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!