
शहर में बिना दस्तावेजों के मिले 11 ऑटो जब्त
आरटीओ ने बस ऑपरेटरों की ली मीटिंग
शिवपुरी। जिला परिवहन अधिकारी मधु सिंह ने गुरुवार को शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान झांसी रोड सहित अन्य स्थानों पर ऑटो की चेकिंग की गई। ओवरलोड और दस्तावेजों के अभाव में दौडते मिले 11 ऑटो जब्त कर लिए गए, जिन्हें यातायात थाने पर रखा गया है। इन पर जुर्माने सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ मधु सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर बस संचालकों की एक बैठक भी आयोजित की गई। इसमें सभी गुना की ओर चलने वाली बसों को हर हाल में लुकवासा के अंदर से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बस ऑपरेटरों को हिदायत दी गई है। कि वे नियमों का पालन करें और न करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई अंजाम दी जाएगी। इस पर बस ऑपरेटरों ने बताया कि एसी बसें नॉन स्टाफ परमिट लेकर चलती हैं, जिन्हें सीधे अपने गंतव्य पर जाना होता है। जबकि लुकवासा के लोग एसी बसों को अंदर से ले जाने की बात कह रहे हैं इसके लिए परमिट में बदलना करना होगा तब वे अंदर जाएंगी जबकि साधारण बसें अब भी लुकवासा के अंदर से होकर गुजरती हैं। जिस पर आरटीओ ने कोई हल जल्द निकालने की बात कही।
बस स्टैंड पर यातायात पुलिस ने की बसों की पडताल
नगर के बस स्टैंड पर यातायात पुलिस ने भी बसों के कागजात फिटनेस आदि चैक की। यातायात प्रभारी रणवीर यादव बस स्टेंड पहुंचे और बसों के कागजात चैक किए। उन्होंने सभी बस संचालकों से कहा कि दस्तावेज पूरे रखकर नियमों का पालन करने के बाद ही बसों का संचालन करें। सुरक्षति यात्रा के लिए यह जरूरी है।







Be First to Comment