Press "Enter" to skip to content

मनोज गरवाल बने करैरा एसडीएम, अरविन्द वाजपेयी होंगे उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी

करैरा। आखिरकार आज मनोज गरवाल करैरा एसडीएम बनाये गए उनका आदेश जिला कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी के द्वारा जारी कर दिया गया है। यहाँ हम आपको बता दें कि करैरा के पूर्व एसडीएम अरविन्द वाजपेयी को जिला उप निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। ओर श्री गरवाल करैरा एसडीएम बनाये गए है अब निश्चित रूप से क्षेत्र को एक युवा अधिकारी मिलने से कामकाज में रफ्तार आएगी। उल्लेखनीय है कि श्री गरवाल अपनी तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जिलेभर में जाने जाते है। खासकर अवैध उत्खनन माफियाओं पर समय-समय पर कार्रवाई करने के कारण हमेशा चर्चा में रहते आये है।  इसके अलावा कलेक्टर शिवपुरी ने अन्य अधिकारियों को भी प्रशासनिक स्तर पर फेर-बदल किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!