
पति-पत्नी ने डंडों से मार-मारकर किया था मरणासन्न, इलाज के दौरान मौत
307 का मामला 302 में तब्दील, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
शिवपुरी। दो दिन पहले सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के कांकार सहराना में हुए झगड़े में घायल युवक प्रहलाद उर्फ भदैया पुत्र घोरू ढीमर की इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय मृत्यु हो गर्ई। पुलिस ने इस मामले में पहले आरोपी फूल सिंह और उसकी पत्नि आरती मोगिया के विरूद्ध भादवि की धारा 307 के तहत हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन पहलाद की मौत के बाद हत्या प्रयास का मामला भादवि की धारा 302 के तहत हत्या के मामले में तब्दील कर लिया गया है। दोनों आरोपी पति-पत्नि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक प्रहलाद की हत्या का कारण अवैध संबंध है। जिसके अवैध संबंध आरोपी आरती मोगिया से थे और इसकी जानकारी मिलने पर उसके पति फूल सिंह ने उसे पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया था।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रहलाद ढीमर का चाल चलन अच्छा नहीं था। एक ओर जहां आरोपी फूल सिंह की पत्नि आरती मोगिया से उसके अवैध संबंध बने हुए थे। वहीं वह मुन्ना मोगिया की पत्नि सपना के साथ रहता था। 6 मर्ई को मृतक प्रहलाद जब फूल सिंह के घर में उसकी पत्नि के साथ था। उसी दौैरान आरोपी फूल सिंह वहां आ गया और अपनी पत्नि के साथ मृतक को देखकर उसका खून खौल उठा। उसने पहले तो प्रहलाद की जमकर डंडों से बुरी तरह पिटाई लगार्ई लेकिन जब इससे भी उसका मन नहीं भरा तो वह प्रहलाद को अपने घर ले गया जहां दोनों पति- पत्नि ने उसे निर्र्ममता से पीटा। गंभीर रूप से घायल प्रहलाद को पहले सतनवाड़ा अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत देखकर उसे शिवपुरी रैफर कर दिया गया। परन्तु जब शिवपुरी में भी उसकी स्थिति नहीं सुधरी तो डॉक्टरों ने कल रात उसे इलाज के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।






Be First to Comment