Press "Enter" to skip to content

राहुल के हाथों कमान आने से नहीं होगा कोई टकराव : अमरेन्द्र

जालन्धर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी के हाथों पार्टी की कमान आने से पुराने तथा नौजवान कांग्रेसियों के बीच कोई टकराव नहीं होगा क्योंकि दोनों ही आयु के कांग्रेसी पार्टी की मजबूती चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 70 प्रतिशत जनसंख्या लगभग 40 आयु वर्ग से संबंध रखती है इसलिए राहुल के आगे आने से नौजवान वर्ग का समर्थन कांग्रेस के साथ जुड़ेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि राहुल जनता की आंकाक्षओं पर पूरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब जैसे छोटे राज्य में ही 9 मिलियन लोग बेरोजगार हैं। 
 सरकार को शिक्षित बेरोजगारी को दूर करने के लिए सख्त मेहनत करनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले 5-6 वर्षों में  पूरे देश का चक्कर लगा कर सभी वर्गों के लोगों से बैठकें की हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने के विरुद्ध बोल रहा है परन्तु विपक्षी दलों को कांग्रेस के अंदरुनी मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है। 
कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी ने पार्टी की मजबूती के लिए सख्त मेहनत की। 1998 से उन्हें सोनिया के साथ काम करने का मौका मिला। सोनिया ने जब मुझे पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी थी तो एक वर्ष के भीतर उन्हें पंजाब के सभी कांग्रेसियों के बारे में जानकारी हो गई थी। जब उसे पूछा गया कि 2012 में पंजाबमें कांग्रेस क्यों हारी थी, तो उन्होंने कहा कि उस समय टिकट वितरण सही नहीं हुआ था। मैंने कई नेताओं को टिकट देने का विरोध किया था परन्तु इसके बावजूद उन्हें टिकट मिल गई थी। इस बार कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व राहुल ने अशोक गहलोत के नेतृत्व में स्क्रीङ्क्षनग कमेटी बनाई थी जिसने टिकटों का सही वितरण किया। भाई-भतीजावाद तथा परिवारवाद से ऊपर उठ कर टिकटें बांटी गई।
  कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमेशा अपने आप को उभारने के लिए राजनीति करते हैं। इस राजनीति में वह बिल्कुल भरोसा नहीं करते हैं। पराली को जलाने से पैदा हो रहे प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए केजरीवाल ने मात्र ड्रामा किया। इस समस्या का समाधान केवल केंद्र सरकार के हाथों में है। केंद्र को पंजाब के किसानों को 100 रुपए प्रति किं्वटल अतिरिक्त बोनस देना चाहिए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!