Press "Enter" to skip to content

पूर्व मंत्री के घर सूटकेस में मिले नोट

पूर्व मंत्री के घर सूटकेस में मिले नोट, 7 मशीनों से रातभर होती रही गिनती, international news in hindi, world hindi newsसाओ पाउलो.ब्राजील में करप्शन के आरोप में नजरबंद एक्स
मिनिस्टर गेडेल वियरा लीमा के एक फ्लैट से नोटों से भरे सूटकेस मिले। इसकी
गिनती के लिए मशीन तक लगानी पड़ी। इसे बावजूद रात भर नोटों की गिनती जारी
रही। बता दें, तमाम करप्शन के आरोपों में फंसने के बाद वो इस साल जुलाई से
हाउस अरेस्ट हैं। 8 सूटकेस और कार्डबोर्ड के 5 पैकेट में भरे थे नोट…
– नॉर्थ-ईस्टर्न सिटी सल्वाडोर में मौजूद एक अपार्टमेंट में पुलिस ने रेड डाली, जहां से ये रकम बरामद हुई है।
– पुलिस के मुताबिक, ये अपार्टमेंट एक्स मिनिस्टर गेडेल वियरा लीमा द्वारा ही इस्तेमाल किया जा रहा था।
– यहां से पुलिस को नोटों से भरे 8 सूटकेस और कार्डबोर्ड के 5 पैकेट मिले हैं।
– इन नोटों को गिनने के लिए सात कैश काउंटिंग मशीन बनाई गई, जिनसे रातभर नोटों की गिनती हुई।
– लोकल मीडिया को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम तक करीब आधे नोट गिने ही गए थे, जो करीब 67.97 करोड़ रुपए थे।
– पुलिस को ये रकम स्टेट के ओनरशिप वाले बैंक कैक्सा इकोनॉमिका फेडरल में फ्रॉड के मामले की इन्वेस्टिगेशन के दौरान मिले।
– लीमा मौजूदा प्रेसिडेंट माइकल टेमर की कैबिनेट में मिनिस्टर लेवल की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
– करप्शन के कई मामले सामने आने के बाद उन्हें पद से हटाया गया और जुलाई में हाउस अरेस्ट कर लिया गया था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!