Press "Enter" to skip to content

मंशापूर्ण मंदिर पर विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू होगी राम कथा

शिवपुरी। शहर के अति प्राचीन सिद्ध स्थल मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर हर वर्ष की भाँति इस बर्ष भी संगीत मय श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कल 30 सितंबर से 9 अक्टूबर तक किया जाएगा। मंशापूर्ण मंदिर पुजारी अरुण शर्मा एवम पंडित लक्ष्मी कान्त शर्मा ने बताया की कार्यक्रम हेतु विशाल कलश यात्रा 30 सितंबर को सुबह 8बजे माँ राजराजेश्वरी मंदिर से 2100 कलशों के साथ प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां पर कथा का वाचन किशोरी दासी जी  महाराज बेर बाबड़ी आश्रम के श्रीमुख से प्रत्येक दिन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। श्री अमरदीप शर्मा मंशापूर्ण ट्रस्ट अध्यक्ष ने सभी भक्तो तथा कथा रसिकजनो से अपने इस्ट मित्रो सहित पधारकर कथा श्रवण करने का आग्रह किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!