Press "Enter" to skip to content

चोरो का आतंक-एक ही दिन मैं चार जगह बारदात,बाइक सहित नगदी ले गए चोर

पोहरी।खबर जिले के पोहरी थाने से आ रही है जहाँ पोहरी में चोरों ने शनिवार-रविवार की रात पांच जगहों के ताले चटका दिए। चोर यहां से दो बाइक सहित एक दुकान व क्योस्क सेंटर से सामान चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चोरों ने भूपत यादव पुत्र गोपाल यादव निवासी जाखनौद ने बताया कि उसने रात को घर में बाइक रखी थी, लेकिन जब सुबह उठा तो बाइक गायब मिली। इस पर वह थाने गया और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

दूसरी चोरी वहीं चोरों ने किशोरी कुशवाह के घर में रखी बाइक को भी चुरा लिया।

तीसरी चोरी की घटना रवि तोमर पुत्र भरतसिंह तोमर निवासी शिवकॉलोनी पोहरी की दुकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया चोर यहां से बीड़ी, बिंडल, पान मसाला व 500 रुपए की नकदी चुकरा ले गए।

चौथी घटना चोरों ने श्योपुर रोड पोहरी में होटल के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक के क्योस्क सेंटर का ताला तोड़कर उसमें रखी फिंगरप्रिंट मशीन ले गए। मामले में दुकान मालिक संजय धाकड़ पुत्र बाईसराम धाकड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!