Press "Enter" to skip to content

वाल्मीकि समाज ने सलमान खान का पुतला फूंका

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मंडोला गांव स्थित बस अड्डे पर फिल्म अभिनेता सलमान खान का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। वाल्मीकि समाज के लोग एक इंटरव्यू के दौरान सलमान की ओर से से आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किए जाने से नाराज हैं।
वाल्मीकि सभा के मंत्री कमल गहलोत एवं राजेन्द्र वाल्मीकि के नेतृत्व में समाज के लोगों गुरुवार को मंडोला गांव में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग स्थित वाल्मीकि धर्मशाला से गांव स्थित बस अड्डे तक लोगों ने सलमान खान के पुतले की शव यात्रा निकाली। उन्होंने सलमान खान मुर्दाबाद व वाल्मीकि समाज नहीं सहेगा ये अपमान के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया। राजेन्द्र वाल्मीकि ने कहा कि सलमान खान व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक टीवी समाचार के साक्षात्कार में जातिसूचक शब्द प्रयोग किए, जिससे दलित समाज ने घोर अपमानित महसूस किया है। समाज ने इनकी आने वाली हर फिल्म का खुलकर बहिष्कार करने की घोषणा की। इस मौके पर सुशील चावरिया, योगेंद्र गहलोत, गौरव गहलोत, पवन वैध, मनीष वेद, मधु सूदन, संदीप, अंकित, राजू वेद, पूर्व ग्राम प्रधान सियानन्द समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!