
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बेरसिया में रहने वाली एक विवाहित युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और इसके बाद उसी वर्तन से युवती के भाई की लड़की ने भी पानी पी लिया जिससे दोनों बुआ-भतीजी की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार रामवती बाई, परिवर्तित नाम आदिवासी उम्र 21 वर्ष निवासी बैरसिया का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था और वह अपने मायके में रह रही थी, बताया जा रहा है कि रामवती अपनी ससुराल नहीं जा रही थी। कल उसने सुबह के समय लोटा में जहर घोलकर सेवन कर लिया। बाद में उसी लोटा से रामवती के भाई मनोज की पुत्री सोनम पांच वर्ष ने पानी पी लिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से दोनों की ही मौत हो गई। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है, जबकि ग्रामीण सूत्रों की मानें तो मृतिका के किसी से प्रेम प्रसंग था, शायद इसी कारण वह ससुराल नहीं जा रही थी। पुलिस ने शवों के पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। जांच के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।






Be First to Comment