Press "Enter" to skip to content

दादा, पोती की एक साथ मौत से घर में पसरा सन्नाटा

दादा, पोती की एक साथ मौत से घर में पसरा सन्नाटा
पोती की सांप के काटने से तो दादा की आकस्मिक मौत
बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बीलपुरा में एक ही घर में दो एक साथ दो मौतें हो गई जिससे घर में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। दादा की आकस्मिक मौत हो गई जबकि पोती को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार प्रीति शर्मा पुत्र मातादीन शर्मा उम्र 7 वर्ष गुरूवार की रात्रि करीब 10 बजे जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद प्रीति की हालत बिगडऩे लगी, परिजन झाडफ़ूंक वालों को लेकर आए, लेकिन प्रीति को नहीं बचा सके। इससे पूर्व शिवचरण शर्मा उम्र 80 वर्ष की भी मौत हो गई थी। परिवार में पहले ही एक मौत का शोक था, लेकिन प्रीति की रूप में दूसरी मौत से घर में सन्नाटा सा पसर गया। पुलिस ने प्रीति के शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!