
करैरा। खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने हर संभव प्रयास किए जाएंगे। यहां खेल के मैदान के दूरुस्ती करण, सजाने-संवारने का प्रयास भी किया जाएगा। खेल मैदान से अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा। यह बात करैरा विधायक जसवंत जाटव ने पीएस अकेडमी करैरा एवं वीआरआईएस अकेडमी भिंड द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भिंड के लोग स्वागत सत्कार बहुत अच्छा करते हैं, पिछले दिनों एक उपचुनाव में मुझे 1 महीने तक भिंड का आतिथ्त्व स्वीकार करने का मौका मिला था, इसलिए भिंड की टीम का करैरा में अच्छी तरह स्वागत किया जाए। स्वागत में कोई कसर न छोड़ें, उनके रहने व खाने आदि की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। विधायक जसवंत जाटव ने टॉस उछाला जिसमें करैरा के कैप्टन प्रेरित प्रतापसिंह ने टॉस जीता व पहले फील्डिंग की जिम्मेवारी ली। विधायक ने एक ओवर खेल कर मैच का शुभारंभ किया। विधायक ने करैरा टीम के कोच धर्मेंद्र राजपूत, कैप्टन प्रेरित प्रताप सिंह व भिंड टीम के कोच दीपक बरेठा, कैप्टन हर्ष राजावत, एंपायर वेद भार्गव, सुल्तान बेग मिर्जा सहित सभी से परिचय प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन महेश लोधी शिक्षक द्वारा किया गया। कॉमेंट्री सैनिक स्कूल रीवा के छात्र प्रबल प्रतापसिंह द्वारा की गई। धर्मेंद्र जैन अमोल ने कहा कि यह छोटे-छोटे बच्चों का मैच है यहां किसी भी प्रकार का खेल मैदान नहीं होने से बच्चों में खेल की भावना पिछड़ती जा रही है। टूर्नामेंट उद्घाटन अवसर पर कांग्रेस नेता मंडल अध्यक्ष अमन लोधी, विनोद जाटव छितरी, उषा भार्गव पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, मंडी निरीक्षक शरद बाजपेई, शिक्षक रामबरन लोधी, अरविंद मिश्रा, सुनील लोधी, राकेश साहू सहित नागरिक व खिलाड़ी मौजूद थे। करैरा टीम में वैष्णवी पाल, मुस्कान झा और एक 6 वर्षीय बालक कृष्णा पाल भी थे।






Be First to Comment