Press "Enter" to skip to content

पार्षद लालजीत पर सीएमओ से अभद्रता का आरोप, नपाकर्मियों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

कहा-कार्यालय में आकर की गालीगलौंच एवं अभद्रता
शिवपुरी। नगरपालिका परिषद शिवपुरी के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर के नाम वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद लालजीत आदिवासी के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर शिकायत दर्ज कराई है कि लालजीत ने 25 सितम्बर को कार्यालय में आकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में गाली गलौंच करते हुए अभद्रता की है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि लालजीत आदिवासी द्वारा गलत कार्यों के लिए दबाव बनाया जाता है और कक्ष के बाहर भी इसी तरह का दुव्र्यवहार किया जाता है। पूर्व में पार्षद द्वारा इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। कलेक्टर से मांग की है कि पार्षद के विरूद्ध नगरपालिका अधिनियम की धारा 41 के तहत कार्यवाही की जाए। 

इनका कहना है

पार्षद लालजीत आदिवासी द्वारा सीएमओ साहब से अभद्रता की है। इससे पहले भी एक बार ऐसा हुआ है। हम यह चाहते हैं कि कार्रवाई हो और शांति बने रहे शहर के विकास कार्य हों। 
ज्ञापन देने वाले नपाकर्मी

कुछ दिनों से मेरे वार्ड की जो समस्याएं थी उन्हें लेकर कल में सीएमओ साहब से मिलने गया था। कुछ ठेकेदारों द्वारा वार्ड में वर्क ऑर्डर होने के बाद काम शुरू नहीं किया गया है इसी का मैं ज्ञापन देने गया था। मेरे वार्ड में एक पुलिया जो बहुत डैमेज हो चुकी है जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। जिसका वर्क ऑर्डर आठ-नौ माह पहले हो चुका है। सीएमओ साहब में उल्टा बोले कि तू जब चाहे चला आता है। मुझे जातिसूचक गालियां भी दीं। 
लालजीत आदिवासी, पार्षद वार्ड क्र. 16
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!