दिनारा के दबरा गांव में ग्रामीणों ने स्टोन क्रशर केे खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। वो किसी भी सूरत में वहां क्रशर नहीं लगने देंगे
रानू राजपूत दिनारा।ग्राम दबरा दिनारा मे सर्बे न. 210 चरनोई की भूमि है सर्वे 213 मिन 3 मे जो कि 2.00 हेक्टर में है जो कि आबादी है सर्वे न. 213/2, 211,212,213/3,215 इन सभी सर्वे नम्बरों पर ग्राम पंचायत दबरा दिनारा द्वारा 2007-8 मे महात्मा गांधी स्वरोजगार गारंटी योजना के तहत व्रक्षारोपण एवं वाउंड्री करण का कार्य किया गया था जो व्रक्ष ग्राम पंचायत द्वारा लगाए गये थे एवं.उनकी वाउंड्री की ग ई थी जिसे क्रेशर मालिक द्वारा एवं गांव के सरपंच द्वारा व्रक्षों को मशीन से उखडबाकर फिकवा दिया गया है और वाउंड्री को भी टुडवा दिया गया है सर्वे न. 213 जो कि आवादी के लिए कलेक्टर महोदय द्वारा भूमि को आवंटित किया था इन सर्वे नम्बरों मे आवादी एवं चरनोई की जमीन मे क्रेशर द्वारा गड्डे किए जा रहे है इसके आलावा गांव के लोगों के लिए रहने के लिए कोई जमीन नहीं है और मवेशियों को चरने के लिए कोई भी जमीन नहीं है जिससे क्रेशर द्वारा वायु प्रदुषण एव़ पर्यावरण प्रदूषण किया जा रहा है और इस से किसानों की फसल नष्ट होने की संभावना है।






Be First to Comment