Press "Enter" to skip to content

शक्ति की उपासना के सातवे दिन जगह-जगह हो रहे हैं जगराते

शिवपुरी। नवरात्रि महोत्सव के आज सातवा दिन शहर में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। जहां आज कई मंदिरों और दुर्गा पांडलों में जगरातों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वहीं कल अष्टमी पर मां दुर्गा की आठवे रूप की पूजा अर्चना की जाएगी। पुरानी शिवपुरी में स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर अंथाई पर समिति द्वारा मां दुर्गा महा आरती का आयोजन रखा गया है। जहां देर रात तक कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी तरह शिव मंदिर दरबार युवा समिति कुशवाह मोहल्ला, ढीमर मोहल्ला, श्री दुर्गा उत्सव समिति टेकरी, शीतला माता उत्सव समिति सहित अनेकों स्थानों पर भी धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला लगातार जारी है। वहीं गांधी चौक पर मां बैष्णों देवी का विशाल दरबार भी सजाया गया है। जहां प्रतिदिन बडी संख्या में भक्त मां के दर्शनों का लाभ उठा रहे हैं। कल अष्ठमी पर बैष्णों देवी दरबार में मां का खजाना वितरित किया जाएगा। वैष्णों देवी के दरवार में समिति द्वारा मां नवदुर्गा की मनमोहक प्रतिमाओं के साथ वैष्णों देवी और भैरों बाबा का दरबार सजाया गया हैं। वहीं मां के दरबार तक पहुुंचने के लिए बाणगंगा और गुफा का निर्माण भी किया गया है। जो भक्तों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। राजराजेश्वरी मंदिर, कैला देवी और कालीमाता मंदिर पर भी धार्मिक कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। बीते रोज काली माता मंदिर पर भंडारे का वितरण भी किया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!