Press "Enter" to skip to content

इंदौर में पैसों के लेनदेन के विवाद में वकील को गोली मारी,


इंदौर। भंवरकुआ थाना इलाके के जानकी नगर स्थित बिल्डर के दफ्तर में पैसे लेने गए वकील को गोली मारने की घटना सामने आई है। वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया है, उसे सीने में गोली लगी है।जानकारी के मुताबिक सूरज यादव निवासी पाटनीपुरा संजय नाम व्यक्ति से रजिस्ट्री के पैसे लेने के लिए उसके दफ्तर गया था। 17 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान संजय ने सूरज को सीने में गोली मार दी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। सूरज यादव अभिभाषक संघ का पूर्व कार्यकारिणी सदस्य है, घटना से आक्रोशित वकील आज काम नहीं करेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!