Press "Enter" to skip to content

कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने किया हितग्राही संपर्क अभियान का शुभारंभ

ग्राम दर्रोनी में हितग्राही साहब सिंह रावत के प्रधानमंत्री आवास पर पहुंची कैविनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 
कमल के फूल को चुनकर समृद्ध मध्य प्रदेश बनाएं: यशोधरा राजे सिंधिया
आधा दर्जन ग्रामो में किया जनसम्पर्क
शिवपुरी। हितग्राही विशेष संपर्क अभियान का शुभारंभ शिबपुरी जिले में आज दर्रोनी में मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने किया। यशोधरा राजे दर्रोनी मे हितग्राही साहब सिंह रावत के प्रधानमंत्री आवास पर पहुचकर संपर्क अभियान का शुभारंभ किया। साहब सिंह रावत व उनकी पत्नी ने बताया कि हमने सपने में भी उम्मीद नही की थी कि हमे पक्का मकान मिलेगा लेकिन भाजपा की सरकार ने पक्का मकान बनाकर भी दिया अब वरसात में हमे कोई परेशानी नही होती जिसके उपरांत कैविनेट मंत्री यशोधरा राजे ने दर्रोनी,छार, कोडबदा,इटमा में ग्रामीणों से संपर्क किया एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया और कहा कि 2018 का चुनाव हम विकास को लेकर लड़ रहे हैं मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बना है और अब आप सभी कमल के फूल को चुनकर मध्य प्रदेश को समृद्ध मध्य प्रदेश बनाएं और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुन: चौथी बार सरकार बनाएं ।
       भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शिवपुरी जिला के प्रत्येक ग्राम पंचायत पर हितग्राही विशेष जनसंपर्क अभियान दिनांक 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चार दिन चलाया जाएगा इस कार्यक्रम के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत पर प्रभारी नियुक्त किया गया है उसके साथ बूथ संयोजक एवं उनकी पूरी टीम प्रत्येक हितग्राही के घर घर जाकर संपर्क करेगी 
 इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी  शिवपुरी के संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव राज्यमंत्री राजू बाथम पूर्व विधायक माखनलाल राठौर विष्णु जैमिनी हितग्राही संपर्क अभियान प्रभारी डॉ अरविंद बेडर हेमंत ओझा विमलेश गोयल नगर अध्यक्ष भानु दुबे डॉक्टर राकेश राठौर मंडल अध्यक्ष दिनेश रावत आनंद जैन संजय गौतम रामस्वरूप रिझारी डॉक्टर विजय खन्ना उमाशंकर खटीक मदन शेजवार शुभम दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!