Press "Enter" to skip to content

भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग की जिला कार्यकारिणी घोषित

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, संगठन महामंत्री सुहास भगत, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ की अनुशंसा व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनपाल सिंह यादव दादा द्वारा जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग की नवीन जिला कार्यकारिणी व मण्डल अध्यक्ष गठित कर घोषणा की गई है। भाजपा जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र श्रीवास्तव अनुसार दी गई पिछड़ा वर्ग की इस जिला कार्यकारिणी सूची में उपाध्यक्ष नवनीत सेन, राजेन्द्र राठौर (पप्पन), बलवीर धाकड़ (तेंदुआ), हल्केराम लोधी पिछोर बनाए गए, जिला महामंत्री मथुराप्रसाद प्रजापति व नरोत्तम रावत, जिला मंत्री पद पर गजेन्द्र राठौर, मनोज झा, हरनाम सिंह कुशवाह, श्रीमती गौरी लोधी, छन्दीराम यादव, कोषाध्यक्ष पद पर रामकिशन सेन, जिला कार्यालय मंत्री शिवशंकर सोनी, जिला सहकार्यालय मंत्री विवेक राठौर, जिला मीडिया प्रभारी राजू ग्वाल यादव नियुक्त किए गए जबकि मण्डल कार्यकारिणी में खोड़ मण्डल अध्यक्ष पद पर रामजी लाल लोधी, पिछोर मण्डल में रामकुमार झा, बामौरकलां मण्डल राजेश लोधी, खनियाधाना मण्डल में रामकुमार यादव, बदरवास मण्डल में हरिओम धाकड़, पोहरी मण्डल में कालूराम धाकड़ भानगढ़, बैराढ़ मण्डल में मोहर सिंह यादव, करैरा मण्डल में कमल पाल, नरवर मण्डल में नन्हें सिंह कुशवाह, दिनारा मण्डल में समरथ लोधी को मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग की इस नवीन कार्यकारिणी को समस्त भाजपा, जनप्रतिनिधियों ने बधाईयां व शुभकामनाऐं दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!