नौटंकी बाज है विधायक रामसिंह यादव: रिझारी
धाकड़ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल
कोलारस। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 11 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम में हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप रिझारी ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जन हितैषी योजनाओं के माध्यम से जन कल्याण के कार्य किये जा रहे हैं। देश में मोदी सरकार भ्रष्टाचार पर नकेल कस रही है। शिवराज सिंह एवं मोदी की सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो को कांग्रेस विधायक कोलारस यादव स्वयं की उपलब्धि बताकर सस्ती लोकप्रियता अर्जित करने का प्रयास कर रहे हैं। श्री रिझारी ने कहा कि कहा विधायक नौटंकीबाज हैं। विधायक ने जिला पंजायत शिवपुरी, जनपदो में काबिज भ्रष्ट कांग्रेसजनो का साथ देकर अपना चरित्र उजागर कर दिया हैं। इस अबसर पर ग्राम खरई में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हरिचरण धाकड, एवं फेरनसिह धाकड को केसरिया तौलिया ओढाकर धाकडद्वय का स्वागत रिझारी द्वारा किया गया,इस अबसरवपर बलबीर सिंह धाकड, कल्याण सिंह धाकड, रामनिबास शुक्ला, नाथू सिंह डेहरबारा, राजू जैन, रामदयाल वर्मा सहित सैंकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित थे।





Be First to Comment