Press "Enter" to skip to content

पुलिस और डकैत गिरोह के बीच मुठभेड़ में पकड़े गए दो डकैत  दोनों ओर से हुई गोलीबारी, तीन भागने में सफल 

शिवपुरी। पुराना अमोला क्षेत्र में सिंध नदी के किनारे कल रात्रि अरू उर्फ अरविंद रावत गिरोह के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में दो डकैत पकड़े गए। जबकि तीन अन्य डकैत अंधेरे का लाभ  उठाकर भाग निकले। डकैतों के कब्जे से एक 3 बोर रायफल, 19 जिंदा राउंड, 315 बोर का कट्टा मय 12 जिंदा राउंड बरामद किया गया। गिरफ्तार डकैतों के  नाम है बल्ली उर्फ देवेंद्र पुत्र निहालसिंह गुर्जर निवासी ग्राम जैतपुरा थाना धीरपुरा जिला दतिया और सुरेश पुत्र भोगीराम गुर्जर निवासी ग्राम मानपुरा थाना सिहोनिया जिला मुरैना। 

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में ली गई पत्रकार वार्ता में बताया कि कल रात्रि में एसडीओपी करैरा सुजीत सिंह भदौरिया को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंध नदी के किनारे तिशारा मंदिर के पास अरविंद रावत गिराह डकैती डालने की योजना तैयार कर रहा है। इस सूचना से एसडीओपी ने एसपी को अवगत कराया और आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर डकैतों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बल बनाया। पहली पार्टी में थाना प्रभारी तेंदुआ रविंद्र सिकरवार, थाना प्रभारी भौंती संतोष यादव, थाना प्रभारी सीहोर अजय गुर्जर, थाना प्रभारी अमोला परमानंद शर्मा, चौकी प्रभारी थनरा विवेक भट को शामिल किया गया। वहीं दूसरी पार्टी का नेतृत्व उपनिरीक्षक परमानंद शर्मा को दिया गया। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर नाइट विजन से देखा तो 5-6 बदमाश हथियारों से लैस थे। पुलिस बल ने डकैतों को ललकारते हुए कहा कि तुम पुलिस से घिर गए हो आत्म समर्पण कर दो। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिए। बचाव में पुलिस ने भी गोलियां चलार्इंं। इसके बाद बदमाशों में भगदड़ मच गई औ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उनके साथ गिरोह का मुखिया अरविंद रावत निवासी ग्राम टोरिया थाना करैरा, पप्पू रावत निवासी तिलहटा थाना गोराघाट जिलाा दतिया और जतवीर सिंह गुर्जर निवासी चोकी हाई थाना सिहोनिया जिला मुरैना भी थे। जो अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!