शिवपुरी। शिवपुरी जिले के रहने वाले 2010 बैच के उपनिरीक्षक नसूर फारुखी को पुलिसिंग कार्य में उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें 2010 में प्रशिक्षण के दौरान वेस्ट केडिट का अवार्ड भी मिल चुका है। ये सम्मान उन्हें बालाघाट जिले के अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सामूदायिक पुलिसिंग कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, पाश्र्व गायक कैलाश खेर द्वारा मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में चल रही आईपीएस मीट के दौरान सम्मानित किया गया। नसीर फारुखी शिवपुरी के जवाहर कॉलोनी निवासरत सेवानिवृत्त हवलदार शैफउद्दीन फारुखी के पुत्र हैं। श्री शुक्ला द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए पांच हजार रुपए की राशि का चैक भी दिया गया। शिवपुरी जिले के उनके साथियों ने बधाई दी है।

उपनिरीक्षक फारुखी हुए सम्मानित
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment