Press "Enter" to skip to content

संदिग्ध अवस्था में दो सगे आदिवासी भाइयों की बीच सड़क पर मिली लाशें पुलिस ने किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना की आशंका जताई

खनियाधांना , नगर से 3 किमी दूरी पर स्थित कदवाया रोड पर बीती रात्रि उस समय सनसनी फैल गयी जब मुख्य सड़क पर दो युवकों के शव पड़े होने की सूचना मिली । खबर मिलते ही मौके पर तुरंत डायल100 टीम  पहुंची व घटना की तफ्तीश शुरू की जिसमें प्रारंभिक जांच में  रात को किसी अज्ञात वाहन द्वारा एक्सीडेंट का मामला प्रतीत होने पर आज सुबह दोनों लाशो को पोस्टमार्डम के लिए भिजवाया । मृतकों की पहचान घटनास्थल से आधा किमी दूरी पर स्थित ग्राम जोहरया के महेश आदिवासी पुत्र हीरा आदिवासी (25) तथा अनिल आदिवासी के रूप में की गयी है खास बात यह है कि दोनों मृतक सगे भाई हैं
  दोनों भाई प्रतिदिन खनियाधांना में मजदूरी करने आते थे इनमे से बड़े भाई की शादी भी हो चुकी थी जिसका एक लड़का भी है और दूसरा अभी कुँवारा था।
बीच सड़क पर लाश पड़े होने की सूचना मिलने पर पूरा जोहरया गाव मौके पर पहुच गया था।घटना स्थल पर पहुंचे लोगों के मुताबिक घटना करीब शाम 7 से 8 बजे के बीच में होने के वावजूद पुरे घटनाक्रम का कोई चश्मदीद नही मिला जबकि घटना से मात्र 50 फुट की दूरी पर ही लोग रहते है  जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है घटनास्थल के पास में रहने बाले लोगों ने भी बताया कि यदि एक्सीडेंट होता तो आवाज आती मगर ऐसी कोई भी आवाज नही सुनी । लाश पड़ी देख  आस-पास के ग्रामीणों ने डायल 100 को शाम को सूचना दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजयपाल सिंह जाट . एएसआई रामनिवास शर्मा के साथ डायल 100 से मोके पर पहुचे।  पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
वही दोनों मृतक भाइयो के
परिजनों ने लाश की हालत देखकर आशंका व्यक्त की है कि दोनों को कहीं और मारकर लाश को यहाँ फेंका गया है लेकिन पुलिस कहना है कि मृतक के शरीर पर अज्ञात बाहन द्वारा एक्सीडेंट के निशान दिख रहे है तथा पैरों पर वाहन चढ़ाये जाने के निशान मिले हैं । फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।

इनका कहना

” दोनों मृतक युवकों के शरीर की हालत देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी वाहन की दुर्घटना में दोनों की मौत हुई है फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है तथा शीघ्र ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा “
–  बी पी सिंह जाट
थाना प्रभारी खनियाधाना

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!