पोहरी। विधायक प्रहलाद भारती के प्रयास से पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरईजालिम में नवीन पशु औषधालय प्रारंभ किए जाने की स्वीकृति राज्य शासन से हुई है, तो वहीं ग्राम झिरी में पूर्व से संचालित पशुऔषधालय को पशु चिकित्सालय में उन्नत किया गया है। यह स्वीकृति पशुपालन विभाग मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन भोपाल के आदेश क्रमांक 13271/पचि/2017-18 दिनांक 29.12.2017 के द्वारा हुई है। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किए जाने के उद्देश्य से इन चिकित्सालयों की स्वीकृति यहां हुई है। पूर्व में ग्रामजनों द्वारा विधायक भारती से यहां पशु औषधालय प्रारंभ किए जाने की मांग की गई थी तथा ग्रामजनों की इसी मांग पर विधायक भारती ने राज्य शासन से यहां पशुऔषाधय प्रारंभ किए जाने हेतु आग्रह किया था, जिसके परिणामस्वरूप यह स्वीकृति हुई है। ग्राम खरईजालिम में स्वीकृत हुए नवीन पशु औषधालय हेतु रू. 06 लाख 60 हजार की राशि तथा ग्राम झिरी में पशु औषधालय से उन्नत हुए पशु चिकित्सालय हेतु रू. 08 लाख 60 हजार की राशि विभाग द्वारा स्वीकृत की गई है। इस राशि से नवीन स्वीकृत हुए औषधालय तथा उन्नत हुए पशु चिकित्सालय के नवीन भवनों का निर्माण होगा।
खरईजालिम में बनेगा नवीन पशु औषधालय झिरी के पशु औषधालय का पशु चिकित्सालय में हुआ उन्नयन
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने अंबेडकर प्रतिमा पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- 12 घंटे में चोरी का खुलासा, ट्रॉली और स्वराज ट्रैक्टर सहित आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में ट्रैफिक सिग्नल सुधार की मांग, समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- 2 साल से नहीं मिला पानी, फिर भी आ रहा बिल — वार्ड 36 के रहवासियों में आक्रोश / Shivpuri News
- तालाब में नहाने गए तीन दोस्त, 8 वर्षीय मासूम बाबू की डूबने से मौत / Shivpuri News





Be First to Comment