शिवपुरी। रन्नौद के शासकीय अस्पताल में एक सप्लायर को भुगतान के एवज में दिया गया मात्र 1382 रुपए का चेक बाउंस हो गया। रन्नौद के सरकारी अस्पताल में इंडेन वितरक ने गैस के सिलेंडर दिए थे, इसके एवज में मेडिकल ऑफिसर ने इन सिलेंडरों का भुगतान 1382 रुपए एसबीआई के चेक क्रमांक 730015 के माध्यम से किया। इसी तरह रन्नौद की सिंघई इलेक्ट्रिकल्स ने लाइट का समान दिया था। विभाग ने सिंघई इलेक्ट्रिकल्स का भुगतान एसबीआई के चेक क्रमांक 730011 के माध्यम से किया, लेकिन एकउंट में पर्याप्त रााशि न होने के कारण उक्त दोनो चैक बाउंस हो गया। इधर डॉक्टर सुधीर कश्यप का कहना है कि वे इस मामले को दिखवाकर जानकारी दे सकेंगे।






Be First to Comment