Press "Enter" to skip to content

बदरवास के समीप रेल्वे टे्रक पर मिला लालराम का शव

बदरवास। बदरवास नगर के समीप रविवार की सुबह ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति के मौत हो जाने की खबर लोगो ने बदरवास पुलिस को दी। बदरवास पुलिस को म्रतक के बारे में जानकारी देने बाले ने म्रतक के बारे में पहचान नही बताई जिसके चलते म्रतक के शव की पहचान करने में पुलिस को काफी समय लगा पुलिस संदिग्ध मान कर उक्त शव को बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आई जहां शव विच्छेदन के उपरान्त बदरवास पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। घटना के काफी समय बाद दोपहर के समय पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति का नाम सुदामा पुत्र लालाराम शर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी राओसर जागीर पुलिस थाना नईसरांय है जिसकी रिश्तेदारी बदरवास पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी घुरवार में बताई गई है। उक्त व्यक्ति रेल्वे टे्रक पर कहां से पहुंचा तथा ट्रेन के नीचे कैसे आया जिसकी जांच बदरवास पुलिस मर्ग कायम के साथ कर रही है। प्रथम जांच के दौरान उक्त युवक की मौत संदिग्ध बताई गई है। जिसका शव विच्छेदन उपरान्त शव को उसके परिजनो को सौंप दिया परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राओंसर जागीर के लिए रवाना हो गये। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!