Press "Enter" to skip to content

युवती के साथ छेड़छाड़

पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र में अंतर्गत एक युवक ने युवती के साथ छेडख़ानी कर दी। युवती की रिपोर्ट पर से पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 354, 456, 506 तहत कायमी कर ली।

जानकारी के अनुसार पिछोर में जेल के पीछे रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती अपने घर पर विगत 30 नवम्बर की शाम 5 बजे घर पर झाडू लगा रही थी तभी भितरगुवां पिछोर का रहने वाला आनंद पुत्र बृगभान जाटव उसके घर आया उसने पीछे से युवती का हाथ पकड़ लिया। जब युवती ने शोर मचाया तो उसकी भाभी घर से बाहर निकली। भाभी को आता देखकर आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला। पीडि़ता ने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। विवेचना के उपरांत आज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!