पिछोर। शिवराज सिंह चौहान की सभा में प्रशासन की व्यवस्था की पोल खुल गई CM की सभा में शामिल होने आई जनता के लिए बैठने का स्थान नहीं मिला। बेकाबू भीड़ टेंट के पाइपों पर चढ़ गई वही वाहनों की छत एवं पेड़ों पर अपनी जान की सुरक्षा की चिंता किए बगैर लटकी देखी गई। जो लोग सभा में पूर्व से बैठे हुए थे उन्हें भारी भीड़ के कारण हवा तक नहीं मिल पा रही थी और उमस से बेहाल रहे कई लोगों को उल्टी करते हुए देखा गया। कई लोग सभा में आने के बाद अपने आप को कोसते रहे।






Be First to Comment