खोड। कोई आपका पीछा करता है, छेडख़ानी का प्रयास करता है, शिक्षा में बाधा बन रहा है तो उसका विरोध करें, इसी के साथ आसपास उपस्थित लोगों का सहयोग लेकर किसी भी परेशान करने वाले व्यक्ति को सबक सिखा सकते हैं। साथ ही फोन लगाकर पुलिस बुलाएं, ताकि किसी प्रकार की हरकत करने वाले व्यक्ति की दोबारा हिम्मत न हो। कभी अपने आपको अकेला न समझें, पुलिस सदैव आपके साथ है, यह कहना था खोड़ हायरसेकेण्ड्री स्कूल में आयोजित बालिका जागरुकता शिविर में खोड चौकी प्रभारी विनोद गौतम का। बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए श्री गौतम ने कहा कि हर बालिका को अपने अधिकार, कर्तव्य व शिक्षा के प्रति जागरुक होना पड़ेगा, हमें हमारे साथ होने वाले छेडख़ानी, अत्याचार व शोषण सहन नहीं करना है, बल्कि इसका विरोध करना है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि परेशानियों को महिला शिक्षक व परिजनों के साथ सांझा करें जिससे वे मन ही मन घुटे नहीं। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से कहा कि कोई भी परेशानी हो तो मुझे कॉल करें या फिर चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098 पर कॉल कर सूचित करें। उल्लेखनीय है कि बालिकाओं के साथ बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रदेशभर में आईजी के आदेश पर बालिका जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी सुनील कुमार पांडे द्वारा जिले के सभी थानों में निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्र के कन्या स्कूल एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के कन्या छात्रावासों में जाकर बालिका जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करें। इसी निर्देश के पालन में आज खोड़ चौकी प्रभारी विनोद गौतम द्वारा थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव के मार्गदर्शन खोड़ हायरसेकड्री स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं के अलावा स्कूल के प्राचार्य भरत भार्गव, शिक्षिका अल्का गुप्ता सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

अपने आपको अकेला न समझे, पुलिस सदैव आपके साथ है: विनोद गौतम खोड़ हायर सेकेण्ड्री स्कूल में बालिका जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News





Be First to Comment