Press "Enter" to skip to content

छिमछिमा के विशाल भंडारे को लेकर बैठक आयोजित

बैराड। प्रति वर्ष की भांति हर वर्ष छिम छिमा हनुमान जी का मेला छिम छिमा विजयपुर तहसील जिला श्योपुर ब शिवपुरी जिले से एवं पूरे मध्यप्रदेश से आने वाले यात्रियों के विशाल भंडारे को लेकर बैराड छिम छिमा सेवा समिति द्वारा नौवीं बार विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 11 सितंबर मंगलवार को लगेगा जिस भंडारे को लेकर बैराड छिम छिमा  सेवा समिति द्वारा आज अग्रवाल धर्मशाला पर सभी समाज सभी वर्गों के श्रद्धालुओं ने एक मीटिंग कर जिसमें करीब दस लाख  रूपया एकत्रित कर 11 सितंबर को लगने वाले भंडारे में खर्च किया जाएगा। साथ साथ अग्रवाल धर्मशाला पर मीटिंग में आए सभी समिति के दानदाताओं ने भंडारे में भोजन प्रसादी का भी आयोजन रखा गया अलग-अलग कार्य बांटकर प्रस्ताव डाले गए सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारियां सौंपी गई एवं भंडारे को सफल बनाने के लिए यह मीटिंग का आयोजन किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!