शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम करई में जुआ खेल रहे तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सुरवाया थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करई में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और वहां जुआ खेल रहे अमरसिंह जाटव, बालकिशन धाकड़, वीरेन्द्र बंजारा को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर इनके पास से 570 रुपए व ताश की गड्डी जब्त की गई।





Be First to Comment