*बैतूल*–मध्यप्रदेश शासन के आदिम जाती व् कल्याण मंत्री और जिले के
प्रभारी मंत्री लाल सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे है इस बार
इन्होने अपनी सरकार की मंशा पर ही सवालिया निशान उठा दिए है लाल सिंह आर्य
ने सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलो में ग्रामीण खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के
लिए बनाये जा रहे स्टेडियम को लेकर अपना बेतुका सा अभिमत दे दिया मंत्री जी
का कहना है की ग्रामीण इलाको में अगर स्टेडियम बनेगे तो वहां लोग भैस और
बकरी बांधेंगे अपने इस अभीमत के बाद मंत्री जी कहने लगे की हमने तो सिटी के
करीब वाली पंचायतो के स्टेडियम को सिटी की बार्डर के करीब बनाने के लिए कह
दिया है ज्ञात हो की लाल सिंह आर्य जिले में विभागों की समीक्षा लेने के
लिए बैतूल पहुंचे थे देर शाम समीक्षा बैठक ख़त्म हो जाने के बाद लाल सिंह
आर्य बैतूल बाजार में बनने वाले प्रदेश के पहले समकित स्कुल के निर्माण
कार्य को देखने के लिए वहां पहुंचे थे जब कार्य के निरक्षण के दवरान बैतूल
विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने उनेह बताया की यहां पर ८० लाख की लागत से
स्टेडियम और स्वीमिंग पुल का भी निर्माण कार्य किया जाना है तभी मंत्री जी
ने स्टेडियम को लेकर अपना ये बेतुका सा अभिमत दे दिया





Be First to Comment