
पोहरी। 71 वां स्वतंत्रता दिवस
समारोह हर्षोल्लास एवं सौहार्दतापूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु अनुविभागीय
अधिकारी अंकित अस्थाना (आईएएस) पोहरी की अध्यक्षता में जनपद पंचायत सभागार
में बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के लिए
प्रथक-प्रथक कार्य सौंपे गए। समारोह स्थल की साफ सफाई, मुरम, पुताई, तथा
चूना लाइनिंग आदि का कार्य पी.डवलू.डी, ध्वज की सुरक्षा का दायित्व थाना
प्रभारी, पेयजल व्यवस्था संयुक्त रूप से सचिव कृष्णगंज एवं पोहरी,
टेण्ट,माइक,कुर्सियां, एवं फ्लेक्स वैनर आदि सीईओ जनपद, वेरीकेट,वांस वल्ली
की व्यवस्था वन परिक्षेत्राधिकारी की ओर, प्राथमिक चिकित्सा वीएमओ, मुख्य
समारोह के दौरान सलामी हेतु सशस्त्र पुलिस गार्ड की ड्यूटी एसडीओपी पोहरी
द्वारा, एवं कार्यक्रम का संचालन नवल किशोर पुराणिक एवं शिवकुमार
श्रीवास्तव, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रभार श्याम बिहारी सरल को सोंपा
गया। मुख्य समारोह के पूर्व दिनांक 12 अगस्त को अपरान्ह 2:00 बजे से आदर्श
विद्यालय पोहरी पर प्रतिभागियों का अनंतिम चयन रखा गया है। मुख्य समारोह
स्थल पूर्व की भांति शासकीय एल.एस.जी. महाविद्यालय प्रांगण रखा गया। प्रात:
9:00 बजे से 9:30 तक मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, ध्वज का सलामी एवं
राष्ट्रगान, मध्यप्रदेश गायन, माननीय मुख्यमंत्री महोदय का संदेश वाचन,
परेड निरीक्षण, एवं एनसीसी मार्च पास्ट। तथा 9.30 से 10.30 बजे तक
सांस्कृतिक गतिविधियां, नाटक एवं राष्ट्रीय समूह गायन प्रतियोगिता।






Be First to Comment