

शिवपुरी- स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने हेतु आज जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती शिल्पा गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने नेतृत्व में आज पुलिस एवं सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने शहर में फ्लैग मार्च किया। उल्लेखनीय है कि 14 नवम्बर 2018 को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। 28 नवम्बर को मतदान होगा और 11 दिसम्बर 2018 को मतगणना होगी। निर्वाचन की पूर्ण प्रक्रिया 13 दिसम्बर 2018 तक सम्पन्न होगी।






Be First to Comment