मकान में जगह-जगह आई दरारें, सावरकर कॉलोनी की घटना
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सावरकर कॉलोनी के एक मकान में अचानक हुए विस्फोट से न सिर्फ मकान के दरबाजे, खिडकियां टूट गए, बल्कि घर में रखा सामान भी अस्त व्यस्त हो गया। इस विस्फोट से मकान में कई जगह दरारें आ गईं, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस को जब कुछ भी समझ नहीं आया तो उसने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। विस्फोट को लेकर कॉलोनी में तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं। मकान मालिक सुबोध जैन के अनुसार सुबह 4 बजे के करीब तेज आवाज हुई, लेकिन कुछ भी समझ नहीं आया कि यह आवाज किस चीज की थी। उनका कहना है कि पुलिस सूचना देने के चार घंटे बाद मौके पर पहुंची।
फ्रिज में रखा दूध तक नहीं फैला और विस्फोट इतना भयानक
इस विस्फोट को लेकर पड़ोसियों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। उनका कहना है कि इतने तीव्र विस्फोट के बाद भी न तो घर में रखा सिलेण्डर फैला और न ही घर में रखा दूध फैला, बावजूद इसके दरबाजे, खिड़कियों का बुरी तरह क्षतिग्रस्त होना मामले पर तमाम सवाल खड़े करता है।
इनका कहना है
गैस सिलेण्डर से गैस लीक हुई और फ्रिज के कटऑफ सिस्टम की स्पार्किंग से विस्फोट हुआ है। ऐसी काफी घटनाएं होती हैं। सिलेण्डर और फ्रिज एक साथ नहीं रखना चाहिए।
डॉ. एचएस बरहादिया
फोरेंसिक विशेषज्ञ






Be First to Comment